Wah Times News

Technology जो जीवन सरल बना दे।

Wah Times News

Technology जो जीवन सरल बना दे।

MobileTechnology

5G के दौर में Samsung 4G फोन लॉन्च: आखिर क्यों? जाने सच!

5G के दौर में Samsung 4G फोन लॉन्च: आखिर ऐसा क्यों किया Samsung ने?

Why Samsung is launching 4G phone in 5G time

​भाई, आज के दौर में जब हर तरफ 5G इंटरनेट की धूम है, तब Samsung ने अचानक बाजार में अपने तीन नए 4G स्मार्टफोन—सेम लुक डिजाइन के साथ Galaxy A08 4G, Galaxy F08 4G और Galaxy M08 4G—उतार दिए हैं। जब देश का बच्चा-बच्चा सुपरफास्ट कनेक्टिविटी की बात कर रहा है, ऐसे में एक साथ तीन 4G मॉडल मार्केट में लाना थोड़ा हैरान करने वाला है। आइए जानते हैं कि आखिर इन फोन्स के आने से क्या फर्क पड़ता है और कंपनी के इस कदम के पीछे की असली वजह क्या है।

​Samsung 4G फोन: Features, Specifications और उनकी कमियां। 

​इन तीनों नए स्मार्टफोन्स में कंपनी ने क्या खास दिया है और इनमें क्या-क्या कमियां छिपी हैं, इसका पूरा हिसाब-किताब नीचे दिया गया है:

​1. Samsung Galaxy A08 4G

  • ​कीमत और Specifications: इस फोन की कीमत ₹18,499 है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की Display, 6,000mAh की बड़ी Battery, 50MP का Rear Camera और 4GB/64GB Storage दी गई है।
  • ​कमियां और हकीकत: भाई, लगभग 18,500 रुपये खर्च करने के बाद भी सिर्फ 4G Connectivity मिलना बहुत बड़ा घाटा है। ऊपर से 4GB और 64GB का Storage इस प्राइस पॉइंट पर एक मजाक जैसा है; सिस्टम ऐप्स और थोड़े से ऐप्स डालते ही मोबाइल का स्टोरेज फुल हो जाता है। इसके अलावा, इस बजट में 50MP का कैमरा सिर्फ नाम का है, असल फोटोग्राफी क्वालिटी काफी औसत ही होगी। 

​2. Samsung Galaxy F08 4G

  • ​कीमत और Specifications: शुरुआती ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹15,999 है (रेगुलर कीमत ₹16,999)। इसमें 6,000mAh की Battery, 50MP Rear Camera और 4GB/64GB RAM-Storage मिलती है।​
  • कमियां और हकीकत: 16 हजार रुपये के बजट में 4GB RAM देना फोन को बार-भाग Hang करने की पूरी गारंटी है। आज के भारी-भरकम Android ऐप्स और Updates के सामने यह 4GB रैम टिक नहीं पाती। साथ ही, पुराना MediaTek Helio Chipset होने के कारण फोन की स्पीड सुस्त पड़ जाती है और 4G नेटवर्क होने से इंटरनेट स्पीड भी धीमी मिलती है।

​3. Samsung Galaxy M08 4G

  • ​कीमत और Specifications: इसकी लिस्टिंग ₹15,999 के आसपास सामने आई है। इसमें पावर के लिए 6,000mAh की Battery, 50MP का Main Camera और इसमें भी 4GB/64GB Configuration दिया गया है।
  • कमियां और हकीकत: 16 हजार रुपये खर्च करके ऐसा फोन लेना जिसका Hardware और Chipset पूरी तरह Outdated हो, समझदारी बिल्कुल नहीं है। 4G नेटवर्क की Limitation, छोटा 64GB स्टोरेज और पुराना प्रोसेसर मिलकर इस फोन को आज के समय में खरीदने लायक नहीं छोड़ते।

Samsung Galaxy 4G models design and color options

​Pros & Cons: इन तीनों 4G फोन्स का कड़वा सच। 

​इन स्मार्टफोन्स के कुछ मामूली फायदों के मुकाबले इनके नुकसान इतने बड़े हैं कि पूरा पैसा बर्बाद हो सकता है:

  • ​फायदे (Pros):
    • ​तीनों ही मॉडल्स में 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो लंबा बैटरी बैकअप देती है।
    • ​बेसिक कॉलिंग और वीडियो देखने के लिए स्क्रीन का साइज ठीक-ठाक अनुभव देता है।
  • ।​नुकसान (Cons):
    • ​घटिया 4GB/64GB Storage: शुरुआती और इकलौते वेरिएंट में केवल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज होने की वजह से मोबाइल का इंटरनल स्पेस बहुत जल्दी भर जाता है।
    • ​पुराना Hardware और Processor: Outdated चिपसेट के कारण फोन भारी ऐप्स पर अटकता है और स्लो परफॉर्म करता है।
    • ​बेमतलब का 50MP Camera: मेगापिक्सल ज्यादा होने के बावजूद सेंसर कमजोर होने के कारण तस्वीरें खास नहीं आतीं।
    • ​5G का अभाव: आज जब पूरी दुनिया 5G और 6G की तरफ बढ़ रही है, तब केवल 4G Connectivity वाला फोन खरीदना पूरी तरह से पैसे की बर्बादी है।

​Wah Times News की राय: क्या Samsung ने भारत के लोगों को मूर्ख समझ लिया है?

Samsung new 4G phones features and specifications details

​Samsung को भारत में एक बड़ा और भरोसेमंद ब्रांड माना जाता है, लेकिन इस तरह की हरकत देखकर सवाल उठना लाजिमी है—क्या Samsung ने भारत के लोगों को मूर्ख और बेवकूफ समझ लिया है जो कुछ भी बेचकर सिर्फ मुनाफा कमाने में लगे हैं? एक तरफ जहां दूसरे ब्रांड्स कम बजट में दमदार 5G प्रोसेसर वाले 5G फोन दे रहे हैं, वहीं Samsung ब्रांड के नाम पर आज के दौर में 4G फोन थमा रहा है। कंपनियों का मकसद सिर्फ अपने गोदाम का पुराना और बचा हुआ कचरा, चिपसेट और घटिया 4GB/64GB स्टोरेज को खपाना रह गया है।

​Wah Times News की साफ और दो टूक राय यही है कि इस तरह के फोन को कोई नहीं खरीदेगा और आपको भी इनसे बिल्कुल दूर रहना चाहिए। ब्रांड के नाम पर बेवकूफ बनना बंद करें और अपने गाढ़ी कमाई के पैसे किसी अच्छे और दमदार 5G Smartphone पर लगाएं, समझदारी इसी में है!

​आपके मन की ऐसे सवाल। (FAQs)

​1. क्या इन तीनों Samsung 4G फोन्स में 5G नेटवर्क चलाया जा सकता है?

नहीं, यह तीनों स्मार्टफोन्स सिर्फ 4G नेटवर्क पर काम करते हैं, इनमें 5G का कोई सपोर्ट नहीं है।

​2. क्या 4GB RAM और 64GB Storage आज के समय में पर्याप्त है?

बिल्कुल नहीं। आज के भारी-भरकम ऐप्स, सोशल मीडिया और सिस्टम अपडेट्स के चलते 64GB स्टोरेज बहुत जल्दी भर जाता है और 4GB रैम पर फोन अटकने लगता है।

​3. कंपनियां अचानक ऐसे 4G फोंस क्यों लॉन्च कर रही हैं?

इसके पीछे मुख्य वजह गोदाम में पड़े पुराने चिपसेट, प्रोसेसर और सस्ते हार्डवेयर के स्टॉक को खत्म करके उससे मुनाफा कमाना है।

यह भी पढ़ें 👉 Indian Mobiles: 2028 तक भारत में बनेंगे अपने फोन! यहाँ पढ़ें पूरी जानकारी। 

Indian Mobiles: 2028 तक भारत में बनेंगे अपने फोन!

Disclaimer (अस्वीकरण):

यह आर्टिकल Samsung को नीचा दिखाने के लिए नहीं, बल्कि 5G के दौर में नए 4G Phones की Launching को लेकर एक भारतीय मोबाइल यूजर के मन में उठने वाले सही सवालों पर चर्चा के उद्देश्य से लिखा गया है। कृपया पाठक अपनी सूझबूझ से सही फैसला लें और सही चुनाव करें।

Amol India

फाउंडर – Wah Times News: Technology, जो जीवन सरल बना दे — मैं अमोल इंडिया हूँ, एक टेक उत्साही, स्नातक (B.A.) और ADCA+ प्रमाणित। मेरा मुख्य उद्देश्य Technology के कठिन शब्दों और तकनीकी नियमों को आम बोलचाल की भाषा और आसान दैनिक उदाहरणों के साथ आप तक पहुँचाना है। चाहे बात हो नए ट्रेंडिंग Smartphones, Gadgets, ईमानदार Reviews, Laptops, Computers, PC Hardware & Software की; या फिर Artificial Intelligence (AI), नए Mobile Apps, Cyber Security, Social Media Tips, Internet Tricks, UPI Banking और Aadhaar व अन्य ऑनलाइन सेवाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान की—Tech जगत के हर छोटे-बड़े विषय पर मैं पूरी निष्पक्षता और सरल भाषा में जानकारी शेयर करता हूँ ताकि हर कोई तकनीक का सही और आसानी से इस्तेमाल कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *