iPhone 18 Max vs Samsung S26: किसमें फंसेंगे पैसे?
iPhone 18 Pro Max vs Samsung Galaxy S26 Ultra: कौन सा फोन है ज्यादा दमदार?

भाई लोग, हमेशा की तरह एक बार फिर iPhone 18 Pro Max vs Samsung S26 Ultra का मुकाबला शुरू होने वाला है, जब भी ये दोनों फोन बाजार में आमने-सामने आते हैं, तो टेक की दुनिया में पूरा माहौल गरमा जाता है और दोनों तरफ के चाहने वाले आपस में बहस करने लगते हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार Samsung बाजी मारता है या फिर Apple अपनी धाक बनाए रखता है। दोनों ही कंपनियां अपने फोन को सबसे आगे दिखाने में लगी रहती हैं। तो आइए देखते हैं इन दोनों कंपनियों में से कौन किस पर भारी पड़ता है।
iPhone 18 Pro Max vs Galaxy S26 Ultra Price: आपके बजट के हिसाब से कौन सही रहेगा?
- Samsung का दाम: Samsung का अल्ट्रा मॉडल चाहे किसी भी साल आए, वह कीमत के मामले में हमेशा iPhone के टॉप मॉडल से सस्ता ही रहता है। यह फोन उनके लिए बढ़िया रहता है जिन्हें एक ही डिवाइस में सारे तगड़े फीचर्स, लिखने के लिए पेन और पूरी आजादी चाहिए।
- iPhone का दाम: Apple का Pro Max मॉडल हमेशा Samsung से महंगा ही बाजार में उतरता है। यह उनके लिए सही बैठता है जो पहले से Apple के सिस्टम में बंधे हैं और जिन्हें सोशल मीडिया पर धांसू वीडियो डालने का शौक रहता है।
- किसे नहीं लेना चाहिए: अगर आपका काम सिर्फ बात करना, व्हाट्सएप चलाना, यूट्यूब देखना और सामान्य फोटो खींचना है, तो इन दोनों में से कोई भी फोन मत लेना। दोनों में फालतू पैसे फंसते हैं।
Display and Screen: स्क्रीन में कौन सा ज्यादा बढ़िया है?
- Samsung का तगड़ा डिस्प्ले: स्क्रीन बनाने में Samsung का हाथ कोई नहीं पकड़ सकता। इसका डिस्प्ले वीडियो देखने और गेमिंग में गजब का साफ दिखता है। सबसे काम की चीज इसका प्राइवेसी डिस्प्ले रहता है—बस या ऑटो में आपके बगल में बैठा इंसान आपकी स्क्रीन में ताक-झांक नहीं कर पाता।
- iPhone का नेचुरल डिस्प्ले: iPhone की स्क्रीन भी बहुत स्मूथ और बढ़िया रहती है। तेज धूप में भी यह साफ दिखती है और आँखों को चुभती नहीं। लेकिन प्राइवेसी और नए टूल्स के मामले में Samsung हमेशा एक कदम आगे की सोचकर चलता है।
Camera Setup: किसके कैमरे में रहेगा असली दम?

- Samsung का जूम कैमरा: Samsung में 200MP का बड़ा कैमरा और दूर तक देखने वाले लेंस मिलते हैं। दूर खड़े इंसान की फोटो लेनी हो या बारीक चीजें पकड़नी हों, Samsung का जूम बहुत तगड़ा काम करता है।
- iPhone का वीडियो कमाल: वीडियो बनाने में Apple को पछाड़ना किसी के लिए भी आसान नहीं रहता। इसका लेंस रोशनी के हिसाब से खुद ढल जाता है। अगर आप रील्स या यूट्यूब वीडियो बनाते हैं, तो iPhone का वीडियो सबसे ज्यादा साफ और स्थिर आता है।
Performance and Battery: दोनों में कौन देगा अच्छा साथ?
- रफ्तार दोनों में पूरी: दोनों फोन में सबसे नए और तेज प्रोसेसर दिए जाते हैं। भारी गेम खेलो या कई सारे ऐप चलाओ, दोनों फोन बिना अटके एकदम मक्खन जैसे चलेंगे।
- चार्जिंग और बैटरी का हिसाब: दोनों की बैटरी आराम से पूरा दो दिन तो नहीं, पर एक से डेढ़ दिन तो निकाल ही देगी। पर जल्दी चार्ज होने के मामले में Samsung हमेशा Apple से आगे रहता है। iPhone थोड़ा धीमे चार्ज होता है, जबकि Samsung जरूरत पड़ने पर झटपट तैयार हो जाता है।
Special Features: पेन की ताकत और जरूरी खूबियां
- Samsung का S-Pen: Galaxy S26 Ultra के अंदर ही पेन मिलता है। स्क्रीन पर कुछ लिखना हो, दस्तखत करना हो या दूर से फोटो खींचना हो, यह पेन फोन को छोटा-मोटा कंप्यूटर बना देता है।
- Apple का MagSafe: iPhone के पीछे चुंबक वाला MagSafe सिस्टम मिलता है। गाड़ी का मोबाइल होल्डर या वायरलेस चार्जर इससे तुरंत चिपक जाते हैं और काम आसान कर देते हैं।
दोनों फोन के फायदे और कमियां (Pros & Cons)
Samsung Galaxy S26 Ultra:
- फायदे (Pros): iPhone से कम दाम, अंदर मिलने वाला पेन, तेज चार्जिंग और दूर तक देखने वाला जूम कैमरा।
- कमियां (Cons): दो-तीन साल बाद बेचने जाओ तो Apple जितनी अच्छी रीसेल वैल्यू नहीं मिलती।
iPhone 18 Pro Max:
- फायदे (Pros): सबसे बेहतरीन वीडियो रिकॉर्डिंग, पुरानी होने पर भी तगड़ी रीसेल वैल्यू और मजबूत सिस्टम।
- कमियां (Cons): बहुत ज्यादा भारी कीमत, स्क्रीन पर पेन का न होना और चार्जिंग में धीमापन।
Wah Times News की निष्पक्ष और सटीक राय

अगर मेरी सच्ची सलाह मानोगे भाई, तो ये दोनों मोबाइल मत खरीदो। ये कंपनियां आपस में लड़े या ना लड़े, लेकिन इनके नाम पर हम और आप जैसे आम लोग आपस में बहस करके लड़ते हैं और कंपनियां इसी इमोशन का फायदा उठाकर अरबों का मुनाफा कमाती हैं। यह सब उनका बना-बनाया जाल है जिसमें नुकसान सिर्फ हमारे पैसों का होता है। आज 25,000 से 30,000 रुपये के बजट में भी शानदार फोन मिल जाते हैं, जिनमें 8,000 से 9,000 mAh तक की लंबी चलने वाली बैटरी और बढ़िया कैमरा मिलता है जो दो-तीन दिन बिना झंझट चलते हैं। इसलिए कंपनियों के चक्कर में पड़ने के बजाय अपनी मेहनत की कमाई बचाना ही असली समझदारी है।
आपका कुछ ऐसे सवाल (FAQs)
1. क्या Samsung Galaxy S26 Ultra का Privacy Display बंद किया जा सकता है?
हाँ, यह फोन की सेटिंग से जब चाहो चालू या बंद हो जाता है, ताकि अपनी पर्सनल चैट दूसरों से छुपाई जा सके।
2. क्या iPhone 18 Pro Max में अलग से कोई पेन काम करेगा?
नहीं, Apple अपने फोन में लिखने के लिए कोई पेन सपोर्ट नहीं देता। स्क्रीन पर लिखना हो तो Samsung का पेन ही काम आता है।
3. क्या दोनों फोन में बिना नेटवर्क के इमरजेंसी मैसेज जाता है?
हाँ, दोनों फोन में सैटेलाइट सिस्टम मिलता है, जिससे नेटवर्क न होने पर भी मुसीबत के वक्त मदद का मैसेज भेजा जा सकता है।
जानकारी पसंद आई तो दोस्तों से जरूर शेयर करें!
यह भी पढ़ें: iQOO फोंस में आ रही हैं ये बड़ी समस्याएं, नया फोन लेने से पहले जरूर जान लें!
अस्वीकरण (Disclaimer):
इस आर्टिकल में दी गई तुलना और विश्लेषण Wah Times News के स्वतंत्र टेक रिसर्च और बाज़ार के रुझानों पर आधारित है। आने वाले समय में आधिकारिक लॉन्च के दौरान कंपनियों द्वारा फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमतों में बदलाव किए जा सकते हैं। यहाँ दी गई राय पूरी तरह से निष्पक्ष है, जिसका मकसद पाठकों को सही और समझदारी भरा फैसला लेने में मदद करना है। कोई भी फोन खरीदने से पहले अपनी निजी जरूरत और बजट का ध्यान जरूर रखें।